फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two arrested for converting religion

हनुमानगंज थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for converting religion
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शांतिभंग के अंदेशा में किया गया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बोधीछापर गांव में बुधवार को दोपहर में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो युवकों को हनुमानगंज पुलिस ने पकड़ा। दोनों को शांतिभंग में चालान किया गया। दोनों युवक प्रत्येक बुधवार को गांव में आकर प्रार्थना सभा कराते थे।
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बोधीछापर गांव की मुसहर बस्ती में कुछ दिनों से झाड़फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कही जा रही थी। आरोप है कि यहां प्रत्येक बुधवार ईसाई धर्म से जुड़े दो युवक प्रार्थना सभा करते थे। वह लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित कर रहे थे। इसकी भनक हनुमानगंज पुलिस को लगी तो बुधवार को एसओ पंकज गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। आरोपी दोनों युवकों को छुड़ाने के लिए कई महिलाएं थाने पहुंचीं तो एसओ ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी युवकों के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया। हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि बोधीछापर गांव में दो युवकों के धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधि में शामिल होने की सूचना मिली थी। बुधवार की दोपहर छापा मारा गया। वहां प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे खड्डा थानाक्षेत्र के करदह गांव निवासी ओमप्रकाश साहनी और महराजगंज जिले के कोठीभार थानाक्षेत्र विखनरायनपुर निवासी रामअवध साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शांतिभंग के अंदेशा में दोनों को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएम से मिलकर करेंगे कार्रवाई की मांग
खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराना अपराध है। इनके खिलाफ एनएसए या बड़ी आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए एसपी से बात हुई है। इस मामले को सीएम से मिलकर अवगत कराएंगे और कड़ी कार्रवाई कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed