{"_id":"6272bffdfd6b23150d3ce72e","slug":"two-accused-of-culpable-homicide-case-arrested-kushinagar-news-gkp4357080179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या के मामले के दो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या के मामले के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

पटहेरवा(कुशीनगर)। गैर इरादतन हत्या, गोलबंद होकर मारपीट करने, दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। दोनों क्षेत्र के नरायनपुर कोठी से कहीं भागने की फिराक में वाहन की तलाश कर रहे थे।
पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि कस्तूरबा ग्रामसभा के बिंदवलिया टोला निवासी हरिकेश निषाद व रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ वर्ष 2021 में गैर इरादतन हत्या, गोलबंद होकर मारपीट करने, दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज था। इस मामले में दोनों वांछित थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर दोनों को पटहेरवा थानाक्षेत्र के नरायनपुर कोठी से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद