Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine children, scorched by sparks from firecrackers admitted to the medical colleges burn ward

Kushinagar News: पटाखों की चिंगारी से झुलसे नौ बच्चे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती

Wed, 11 Nov 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nine children, scorched by sparks from firecrackers admitted to the medical colleges burn ward
पडरौना। दिवाली पर पटाखे फोड़ते समय चिंगारी की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दिवाली पर पटाखों और आग से होने वाली घटनाओं की आशंका को देखते हुए बर्न वार्ड के अलावा छह अतिरिक्त बेड भी तैयार कराए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक, बर्न वार्ड में कुल नौ मरीज भर्ती थे। इनमें रविवार को तीन और सोमवार को छह मरीज झुलसने के बाद भर्ती कराए गए थे। सभी का उपचार चल रहा है। साखोपार निवासी 10 वर्षीय हैपी शर्मा, करहिया हजारी पट्टी निवासी सात वर्षीय किशन, रामकोला क्षेत्र के पपऊर निवासी तीन वर्षीय रागिनी प्रजापति और सिसवा मठिया निवासी ढाई वर्षीय सुंदरिया समेत अन्य झुलसे मरीज बर्न वार्ड और अतिरिक्त वार्ड में भर्ती थे।
विज्ञापन

भर्ती बच्चों के जले हुए हिस्सों पर दवाओं का लेप लगाया गया था। वहीं, कुछ बच्चों के अभिभावकों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बच्चों के जले हुए हिस्सों पर दवा लगाकर छोड़ दिया गया है। सुबह से कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया और न ही उचित देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बर्न वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों के उपचार की स्थिति देखी है। तैनात सर्जन को सभी झुलसे बच्चों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके घाव जल्द ठीक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed