Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds flock to the traditional Parua Fair; wrestling matches thrill the spectators.

Kushinagar News: परंपरागत परुआ मेले में उमड़ी भीड़, कुश्ती मुकाबलों ने दर्शकों को किया रोमांचित

Wed, 11 Nov 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Crowds flock to the traditional Parua Fair; wrestling matches thrill the spectators.
परंपरागत परुआ मेले में रामलीला कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम
विज्ञापन

विकास खंड मोतीचक के महुई गांव में रामलीला व कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बोदरवार। विकास खंड मोतीचक के महुई गांव में सोमवार को परंपरागत परुआ मेले का आयोजन किया गया। मेले में रामलीला कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कलाकारों के सजीव मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, अंतरजनपदीय दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम में हाटा विधायक मोहन वर्मा मुख्य अतिथि तथा रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, पाली-सहजनवां ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, चेयरमैन नवरंग सिंह, संजय सिंह मुन्ना और बैजनाथ गुप्त विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मोहन वर्मा और विधायक विनय प्रकाश गोंड ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ मनोरंजन मिलता है। साथ ही ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल में मेराज मथौली ने कुंदन मठिया को, लाला रामबाग ने शुभम कौड़ीराम को और गुड्डू पहलवान राजधानी ने सुनील सोनबरसा को पटखनी दी। विकास थौड़ीराम ने मंजेश राठौर सहजवां को चित किया। वहीं, धरमपुर के पहलवान ने राजवर्मा कुसम्ही को पराजित किया। मटरू रेल स्टेडियम गोरखपुर और दीपू रामबाग के बीच तथा गुड्डू और रामब्यास के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।

बोदरवार निवासी मटरू पहलवान और रामब्यास पहलवान के बीच हुई मजमा चैलेंज कुश्ती दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। पहलवानों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

मेला प्रबंधक डॉ. अशोक शर्मा और मेला संयोजक ने अतिथियों एवं मेले में पहुंचे लोगों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया निषाद और मुखलाल सिंह ने किया। पहलवान धनंजय सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


इस दौरान प्रधान संतोष कुमार, भज्जू राम, रामानंद तिवारी, श्रीपत सिंह, लवकुश सिंह, विद्या विश्वकर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, दिवाकर यादव, बबलू सिंह और मोहन प्रसाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed