{"_id":"6af37caffec5ddf914041e9b","slug":"kushinagars-bachchan-defeated-agras-guddu-in-the-fourth-minute-kushinagar-news-c-7-hsr1003-1513545-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के बच्चन ने आगरा के गुड्डू को चौथे मिनट में किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के बच्चन ने आगरा के गुड्डू को चौथे मिनट में किया चित
विज्ञापन
कुशीनगर के पहलवान ने आगरा के प्रतिद्वंद्वी को चौथे मिनट में कालाजंग दांव से दी पटखनी
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- कुश्ती माटी का खेल, भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान
तरकुलवा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को बंजरिया महोत्सव में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और बिहार से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला कुशीनगर के बच्चन पहलवान और आगरा के गुड्डू के बीच हुआ। इसमें बच्चन ने बाजी मारी।
छह मिनट के निर्धारित समय वाले इस मुकाबले में बच्चन ने चौथे मिनट में कालाजंग दांव लगाकर गुड्डू को चित कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती मिट्टी का खेल है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसी का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं।
दूसरे प्रमुख मुकाबले में बिहार के लालू और आगरा के रंजीत के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अन्य मुकाबलों में बिहार के तेजप्रताप ने मुड़िकटवा के बजरंगी को, पडरौना के विमलेश ने आगरा के लव प्रताप को, पडरौना के विकास ने बिहार के शत्रुघ्न को और बंजरिया के रामू ने पिपरहिया के अमन को हराया।
विज्ञापन
वहीं, आगरा के अंकित और बिहार के अंकित, आगरा के कमलेश और बिहार के महेंद्र, पडरौना के हरेराम और बिहार के नीरज, बाबूपट्टी के गयासुद्दीन और बिहार के हरेराम तथा बंजरिया के सूरज और मुड़िकटवा के प्रेम के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। निर्णायक की भूमिका अजमुल्लाह खान और कैलाश यादव ने निभाई।
आयोजक ग्राम पंचायत बंजरिया के प्रशासक अब्दुल सलाम, प्रताप सिंह, अच्छेलाल भारती, कादिर खान, जैनुद्दीन, मंटू सिंह, जनार्दन सिंह और अकलू गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज वर्मा, समाजसेवी जोया खान, नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष क्रांति सिंह, तरकुलवा के चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष हरीश शाही और सुजीत प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।