फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tweet to Sonu Sood demanding to catch the unruly monkey

Kushinagar News: सोनू सूद को ट्वीट कर की उत्पाती बंदर पकड़ने की मांग

Sat, 20 Apr 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Tweet to Sonu Sood demanding to catch the unruly monkey
दुदही। कस्बा में करीब 15 दिन से एक उत्पादी बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर ने अब तक 50 से अधिक लोगों को काट चुका है। दो दिन बंदर पकड़ने वाले शिकारियों की जाल में नहीं फंसा। लोग लाठी डंडा लेकर पूरे दिन पहरा दे रहे हैं। कस्बा के लोगों ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर उत्पादी बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

दुदही नगर पंचायत में 15 दिनों से उत्पादी बंदर के आतंक से कस्बे के लोग परेशान हैं। बंदर ने 50 से अधिक लोगों को काटा है। शुक्रवार को भी इस बंदर ने कस्बा के चम्मन शेख, भट्टू शेख, छेदी, जयराम की नातिन समेत चार राहगीरों को काट लिया। इसके आतंक से कस्बा के कई लोग बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिए हैं। मुहल्ले में लोग टीम बनाकर बंदर का पहरा कर रहे हैं। हालांकि दो दिन नगर पंचायत की ओर से इस बंदर पकड़ने के लिए शिकारी बुलाए गए, लेकिन बंदर शिकारियों की जाल में नहीं फंसा। बंदर पकड़ने के लिए लोगों ने अभिनेता सोनू सूद को भी ट्वीट किया है। हालांकि, उनकी तरफ से लोगों को अभी कोई संदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed