{"_id":"5f8ed5778ebc3e9be74e41fe","slug":"truclk-and-treller-colided-kushinagar-news-gkp3701147160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बालू लदा ट्रेलर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बालू लदा ट्रेलर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

पटहेरवा। पटहेरिया चौराहे पर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे तमकुही की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रेलर में समउर की तरफ से आए गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालू लदा ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। गिट्टी लदे ट्रक का चालक गाड़ी समेत भाग निकला। इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।
बालू लदा ट्रेलर फाजिलनगर की तरफ जा रहा था। पटहेरिया चौराहे पर हाईवे पर चढ़ते ही समउर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से टक्कर हो गई। संयोग अच्छा था कि वाहनों की आवाजाही कम होने व दोनों गाड़ियों की स्पीड धीमी होने के चलते केवल ट्रेलर ही क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर चला गया। जबकि क्षतिग्रस्त ट्रेलर दोपहर बाद तक सड़क पर ही पड़ा हुआ था।