{"_id":"66e4d5f88998ce4c3e0ab789","slug":"truck-loaded-with-grain-collides-with-bridge-traffic-disrupted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-123116-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुल से टकराया अनाज लदा ट्रक, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुल से टकराया अनाज लदा ट्रक, आवागमन बाधित
Sat, 14 Sep 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव स्थित पुल से टकराकर शुक्रवार की सुबह अनाज लदा ट्रक पलटने से बच गया। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन ठप है। शाम पांच बजे तक ट्रक को हटवाया नहीं जा सका है।
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर ट्रक से अनाज पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को अनाज से भरा ट्रक सूरजनगर की तरफ से राशन पहुंचाकर मंसाछापर गांव की तरफ से आ रहा था। गांव के पास पुल से अनियंत्रित होकर ट्रक को चालक मोड़ नहीं पाया, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वहीं ट्रक को खड़ा कर दिया। इससे ट्रक पलटने से बच गया। सड़क पर ट्रक खड़ा होने से आवागमन ठप पड़ा है। इस संबंध में जटहां बाजार इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था, अभी इसको दिखवाता हूं।

डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन