फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck collides with pole, power cut in 16 villages

Kushinagar News: पोल से टकराया ट्रक, 16 गांवों की बिजली गुल

Thu, 30 Nov 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with pole, power cut in 16 villages
 ट्रक की ठोकर से टूटे पोल की जगह दूसरा खंभा लगाते कर्मी।
समउर बाजार। क्षेत्र के रजवटिया गांव के पास एनएच-28 के किनारे ट्रक अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। इससे क्षेत्र के 16 गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे बिजली कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल काे सही करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एनएच-28 स्थित रजवटिया गांव के पास मंगलवार की रात ट्रक टकराने से पटहेरवा फीडर से जुड़े पटहेरवा, सिंदुरिया, मोगलपुरा, पटहेरिया, बसंतपुर, गगलवा, चैनपट्टी, पिपरा कनक, महरु टोला, बोदा टोला, धुसवा, मठिया, करजहा, बरई पट्टी, नरहवा, बसडीला आदि गांव की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के रजाक अंसारी, रफीक अंसारी, कमलेश गुप्ता, क्यूम सिद्दीकी, अनंद कुमार गौंड़, विजय कुमार, इम्तेयाज अंसारी आदि ने बताया कि बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इन लोगों ने क्षतिग्रस्त पोल और तार को बदलवाने की मांग की। इस संबंध में पटहेरवा फीडर के जेई अरुण कुमार ने बताया कि रजवटिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे सही कराया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed