{"_id":"64c94cf9edcec6e462019194","slug":"troubled-by-not-getting-possession-of-the-land-two-women-warned-of-self-immolation-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2450-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन पर कब्जा न मिलने से परेशान दो महिलाओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन पर कब्जा न मिलने से परेशान दो महिलाओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
छह वर्षों से परेशान हैं कटाई भरपुरवा गांव की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बैनामे की जमीन पर छह साल से कब्जा न मिलने से परेशान जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव की दो महिलाओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिलाओं ने कहा है कि समस्या का समाधान न होने पर तीन जुलाई से अनशन करेंगी। उसके बाद भी कब्जा नहीं मिला तो सात जुलाई को अपने दरवाजे पर परिवार के साथ आत्मदाह करेंगी। खड्डा तहसील एवं जटहां बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली मराछी देवी पत्नी हरिनारायण कुशवाहा व सिमरिखिया पत्नी चंचल यादव ने खड्डा के एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। दोनों महिलाओं ने बताया कि राजू व शंभू नाम के दो व्यक्तियों से मार्च 2017 में जमीन बैनामा ली थीं। खारिज दाखिल उसी वर्ष मई में हो गया था, लेकिन जमीन पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है, जो खाली नहीं कर रहे हैं। तहसील से लगायत जिला प्रशासन तक लिखित शिकायत की जा चुकी है। इनका कहना है कि इस चेतावनी के बारे में डीएम और एसपी को अवगत कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है।