फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood threat to Mahadeva and Salikpur villages.

Kushinagar News: महादेवा और सालिकपुर गांव पर बाढ़ का खतरा

Sun, 27 Sep 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Flood threat to Mahadeva and Salikpur villages.
महदेवा गाँव की सड़क पर बहता पानी ।एसडीएम ने ली जानकारी
खड्डा। नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेवा और सालिकपुर गांवों पर फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गांवों के निचले हिस्सों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। नदी किनारे बसे करीब 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि देर रात तक दोनों गांवों में पानी भर सकता है। एडीएम पवन कुमार ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महादेवा गांव के नदी किनारे रहने वाले जवाहिर, मजीद, भोला, बाढ़ू, शंकर, योगेंद्र, शहबर और किशोर समेत 25 परिवारों को विस्थापित किया जा रहा है। इन परिवारों को गांव के पंचायत भवन और बाढ़ चौकी पर जरूरी सामान के साथ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 और उससे पहले भी इन गांवों के लोगों को कई बार विस्थापित होना पड़ा था। तब उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर सालिकपुर चौकी के पास मवेशियों व परिवार के साथ शरण लेनी पड़ी थी। पुनः ऐसे हालात आने से ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम पवन कुमार ने नदी किनारे पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एडीएम ने राजस्व टीम को बाढ़ चौकी पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया ताकि लोगों को शरण दी जा सके। उन्होंने नाव की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। एडीएम ने छितौनी तटबंध के किलोमीटर 5.180 स्थित ठोकर नंबर तीन सहित तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीआरएफ के जवानों और बाढ़ खंड के अधिकारियों से नदी की स्थिति की जानकारी ली और तटबंध पर चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें एसडीएम संत राज सिंह बघेल और सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। तहसीलदार महेश कुमार भी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed