{"_id":"6a5a8ecc42452d1a690591fd","slug":"tripping-in-north-feeder-causes-trouble-officials-assure-rectification-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-163899-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नॉर्थ फीडर में ट्रिपिंग से परेशानी, अधिकारियों ने सुधार का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नॉर्थ फीडर में ट्रिपिंग से परेशानी, अधिकारियों ने सुधार का दिया भरोसा
Sat, 18 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। नॉर्थ फीडर से जुड़े गांवों में बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित है। कई दिनों से निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन से पेड़ों की शाखाएं टकराने के कारण फॉल्ट के मामले बढ़ गए हैं।
एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि हाल के दिनों में कई स्थानों पर बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई कराई गई है और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं लाइनमैन स्तर पर भी संज्ञान में आई हैं। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं पाया गया, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की व्यवस्था की जाएगी।
अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव ने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।