फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tripping 53 times in an hour; fixing the fault is taking four to five hours.

Kushinagar News: एक घंटे में 53 बार ट्रिपिंग,फाल्ट ठीक करने में लग रहे चार से पांच घंटे

Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tripping 53 times in an hour; fixing the fault is taking four to five hours.
पडरौना। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रामकोला और कोतवाली रोड इलाके में बृहस्पतिवार की शाम 6.30 से 7.30 बजे के बीच 53 बार ट्रिपिंग हुई। फाल्ट को ठीक करने में लाइनमैनों को चार से पांच घंटे लग रहा है। शहरी की बिजली व्यवस्था का जब यह हाल है तो ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों का क्या होगा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से घरों के साथ-साथ बाजार और अस्पताल भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, जिसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी कम नहीं हुई। इसी बीच बिजली निगम की लचर व्यवस्था ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया है। सुबह से शाम तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी है। जर्जर बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के कारण हर एक से दो घंटे पर फाल्ट हो जा रहा है। फाल्ट ठीक होने के बाद भी 30-40 मिनट में फिर ट्रिप कर जा रही है। शिकायत करने के बाद भी लाइनमैन घंटों बाद पहुंचे।
विज्ञापन

गृहिणी सीमा देवी ने कहा कि बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। रात में दो बजे तक बिजली नहीं आई। पानी की मोटर भी नहीं चल पा रही। दुकान में फ्रिज और कंप्यूटर चलाना मुश्किल हो गया है। बार-बार बिजली जाने से ग्राहक भी नहीं रुक रहे। पडरौना बिजली उपकेंद्र के जेई प्रदीप शर्मा ने कहा कि बारिश और नमी के कारण लाइनों में फाल्ट बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को बेलवा जंगल, नोनियापट्टी और सिरसिया में एक के बाद एक तीन जगह फाल्ट हुए। बिजली कर्मियों की टीम मरम्मत में लगी है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर भी ट्रिप कर रहे हैं। सभी फाल्ट सही कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed