फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Triple ride on bike is heavy on life

Kushinagar News: बाइक पर ट्रिपल सवारी पड़ रही जीवन पर भारी

Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Triple ride on bike is heavy on life
पडरौना सुभाष चौक पर बिना हेलमेट के एक ही बाईक पर सवार चार लोग। संवाद
बाइक की ट्रिपल राइडिंग में हो चुकी है कई लोगों की मौत, फिर भी नहीं चेत रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मना रही है, लेकिन ट्रिपल सवारी चलने वाले बाइकसवारों पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है। एक तो इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं, दूसरे ट्रिपल सवारी बाइक सवार ही लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की देर रात बंधूछपरा में पिकअप की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले फाजिलनगर में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई थी। इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर हो रही हैं।
...
केस-एक
15 जुलाई की देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंधूछपरा गांव से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बंधूछपरा गांव निवासी 55 वर्षीय झगरू, 35 वर्षीय संतोष और 50 वर्षीय भोला उर्फ कादिर की मौत हो गई थी। तीनों बंधूछपरा गांव के थे। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया था, जिसे पुलिस ने नेबुआ के पास पकड़ लिया था।
विज्ञापन

...
केस-दो
करीब दो महीने पहले कसया के दीवानी न्यायालय के सामने एक ही बाइक से जा रहे चार युवक ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक करने की कोशिश में उसकी चपेट में आ गए थे। इनमें मंगलपुर निवासी शिवम चतुर्वेदी (25), सुमित सिंह (19), अनिरुधवा निवासी नीतीश कुमार राय (24) तथा राहुल शर्मा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हाईवे चौकी पुलिस ने चारों को कसया सीएचसी भिजवाया था, जहां शिवम चतुर्वेदी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इसके अलावा तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
केस-तीन
पिछले साल 17 अप्रैल को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी प्रिंस सिंह, सुनील प्रसाद, मुकेश सिंह और विक्की सिंह एक ही बाइक से मंसाछापर की तरफ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा थे। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर सरयाडीह गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उस हादसे में सुनील प्रसाद, मुकेश सिंह और विक्की सिंह की मौत हो गई थी। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

...
केस-चार
24 जून को पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया गांव के पास बड़हरा-बनकटा मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में चौराखास थाना क्षेत्र के लोहरवालिया गांव के निवासी आनंद यादव उम्र 20 वर्ष, उनके छोटे भाई प्रिंस यादव 17 वर्ष व मित्र अंकित उम्र 18 वर्ष घायल हुए थे। इस दुर्घटना में आनंद और अंकित की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed