फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tripitak chanting begins

त्रिपिटक चांटिंग समारोह का भव्य आगाज

Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
tripitak chanting begins
कुशीनगर में विश्व शांति के लिए चांटिंग करते विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु व अनुयायी। - फोटो : KUSHINAGAR
त्रिपिटक चांटिंग समारोह का भव्य आगाज
विज्ञापन

18 देशों के बौद्ध अनुयायियों का लगा जमावड़ा, बुद्ध मय हुआ कुशीनगर
भगवान बुद्ध का संदेश विश्व में लाएगा शांति: रजनीकांत
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में चौथे तीन दिवसीय इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग समारोह का रविवार को भव्य आगाज हुआ। शुभारंभ म्यांमार के राजदूत मोवे चो आंग व बौद्ध भिक्षुओं ने किया। उन्होंने विश्व शांति का घंटा बजाकर व कैंडल जलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। समारोह में 18 देशों के बौद्ध भिक्षु व अनुयायी शामिल हुए।
समारोह के लिए म्यांमार मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम में मौजूद विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा विश्व में भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों पर चलने से शांति बनी रहेगी। बुद्ध धर्म हम लोगों को शांति, करुणा व मैत्री का संदेश देता है। समारोह में 18 देशों के करीब 500 बौद्ध भिक्षु, उपासक-उपासिकाएं व बौद्ध अनुयायी शामिल हुए।
विज्ञापन

चांटिंग समारोह में इंटरनेशनल त्रिपिटक चांटिंग काउंसिल की डायरेक्टर वांग्मो डिक्से अपनी सहभागिता निभा रही हैं। इसमें कुशीनगर के लिंसन टेंल, एबीजी बुद्ध बिहार, तिब्बत टेंपल, जापान-श्रीलंका टेंपल, वाट थाई छलमराज, वाट कुसावड़ी, मल्लाराम बुद्ध बिहार, श्रीलंका बुद्ध बिहार, भिक्षु चंद्रमणि मेडिटेशन सेंटर, कंबोडियन टेंपल, भीम ज्योति बुद्ध बिहार, कोरियन टेंपल, महामाया भिक्षुणी सेंटर के बौद्ध भिक्षु समेत श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, जापान, कोरिया, वियतनाम, लाओस, तिब्बत, नेपाल, चाइना आदि देशों से आए बौद्घ भिक्षुओं ने शांति पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भंते एबी ज्ञानेश्वर का 84वां जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भंते नंदरतन, टीके राय, नगीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed