फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tricolor Yatra taken out with the tableau of Bharat Mata

Kushinagar News: भारत माता की झांकी के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra taken out with the tableau of Bharat Mata
कसया। हमारा तिरंगा हमारी शान के तहत टेकुआटार बाजार में बृहस्पतिवार को भारत माता व सरस्वती माता की झांकी और 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। इसके बाद मिनी स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस तिरंगा यात्रा में टेकुआटार के दुलहिन जगन्नाथ कुंवरि इंटर काॅलेज, श्यामा देवी इंटर काॅलेज टेकुआटार, अंजुम महिला इंटर कॉलेज आदि विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहीद चंद्रशेखर आजाद मिनी स्टेडियम के मुख्य मार्ग से नई बाजार, लहवारी चौक, चांदनी चौक, हीरा चौक, फुर्सतपुर होते हुए मिनी स्टेडियम पहुंची। वहां दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालिका वर्ग में पुष्पा गुप्ता ने प्रथम, शिवांगी राव ने द्वितीय और उजाला यादव ने तृतीय और बालक वर्ग में चंदन यादव ने प्रथम, विनय सिंह ने द्वितीय और मुकेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें जिला पंचायत सदस्य सतवंत यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद सोनू, अमरनाथ मद्धेशिया, पूर्व प्रधानाचार्य सुबाष यादव, शैलेंद्र मोनू, ओमकारनाथ, आदित्य त्रिपाठी आदि ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुलायम यादव व संचालन छत्रशाल मद्धेशिया ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान यशवंत यादव, रामलखन, ऋषी शुक्ला, वैद्यनाथ गुप्ता, दिनेश दीक्षित, रहमत अली, अजय निगम, अभिषेक श्रीवास्तव, अंकित राव, रक्षा राजभर, लक्ष्मी, शिवानी, दीपक, धीरज, अंजली, सादिया, काजल, संजना, अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed