फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tricolor in the district, events held at various places

जिले में तिरंगा की धूम, जगह-जगह हुए आयोजन

Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tricolor in the district, events held at various places
गोबरही विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकालते छात्र और शिक्षक। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले में तिरंगा की धूम, जगह-जगह हुए आयोजन
विज्ञापन

पडरौना। जिले में अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने देशभक्ति नारे लगाए। शनिवार को अलग-अलग जगहों पर दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। इसमें स्कूल-कॉलेज के बच्चों के अलावा अन्य संस्थाओं के लोग शामिल हुए। थानों सहित अन्य जगहों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, बन्हुई इंटर कॉलेज और संविलियन विद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान संत खरवार के नेतृत्व में संविलियन विद्यालय करमैनी व बन्हुई इंटर कॉलेज जवार भैंसहा के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बीडीसी सदस्य छोटेलाल, जावेद अख्तर, प्रधानाध्यापक नारायन प्रसाद, संदीप कुशवाहा, इंद्रजीत ज्योति रेखा अरुण आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

मथौली बाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सुभाष इंटर कॉलेज बेदुपार में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो चौराहा, खोट्ठा ,तिनहवा, भलुहा, असना, महुई, बनकटा आदि जगहों से होकर गुजरी। इस दौरान सोनू सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, दारा सिंह, चंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजवली प्रमुख में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सांसद विजय दुबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीएम भावना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर भारत स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट्स ने 50 मीटर का तिरंगा हाथों में लेकर तीन किलोमीटर तक यात्रा निकाली। कार्यक्रम उपस्थित सभी का आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान भाजपा नेता अजय गोविंद राव, संतोष तिवारी, प्रदुम्न तिवारी, बाल मुकुंद दुबे के साथ विद्यालय के शिक्षक गिरिजेश मल्ल, अभिषेक पांडेय, संजय पांडेय, रामस्वरूप पांडेय, कमलेश शर्मा, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखी बाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सिंह, भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, गिरजेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर सेंट जोंस जूनियर हाईस्कूल परसौनी कला की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में सेवरही के शहीद स्मारक से तमकुहीराज तक आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। तिरंगा हाथ में लिए गगनभेदी नारे लगाती हुई गौरव यात्रा कस्बे में भ्रमण करती हुई तमकुहीराज में पहुंची। वहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान मनोज सिंह, विधान सभा प्रभारी अनिल पटेल, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, शाकिर अली, राजेश्वर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार, हाटा विकास खंड के गोबरही उच्च प्राथमिक विद्यालय, गोबरही प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि सुधीर राव ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सतवंत यादव, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद , प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह, श्रुति यादव, ज्ञान प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर श्याम देवी इंटर कॉलेज टेकुआटार के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर चौराहों पर प्रभात फेरी की। इस दौरान प्रधानाचार्य अपराजिता राव, गुड्डी राव, ध्रुव नारायण पांडेय, नीरज कुमार, प्रीती सिंह, जिज्ञासु राव, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, अशोक विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज नकटहा मिश्रा के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों, पुलिस और पीएसी के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। इसका शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कॉलेज से तिरंगा रैली बाड़ू चौराहा होते हुए बनकटा बाजार में खत्म हुई। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य निर्मला त्रिपाठी, अध्यापक गिरजेश त्रिपाठी ,बृजेश त्रिपाठी ,बृजेश चौहान, अवधेश कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे। उधर बाड़ू बाजार चौराहा पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ग्रामप्रधान संजय चौरसिया, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, रामेश्वरम सिंह, जनार्दन बर्नवाल, नथुनी गुप्ता, भरत सिंह और महात्मा चौरसिया आदि मौजूद रहे।

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, रघुनाथ त्रिपाठी हॉयर सेकेंड्री स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे अपर जिलाधिकारी देवी दया वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान थानाध्यक्ष कुबेरस्थान राघवेंद्र सिंह, विनोद मणि त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ला, आशुतोष कुमार मिश्र, गौतम शर्मा, अवधेश पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, अजय सिंह, राजेंद्र सिंह, दुर्गा दयाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed