फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trials for gymnastics tomorrow.

Kushinagar News: जिम्नास्टिक खेल के लिए ट्रायल कल

Sun, 19 Jul 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Trials for gymnastics tomorrow.
जिला स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा चयन, महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

पडरौना। जिले में जिम्नास्टिक की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सोमवार को जिला स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खेल विभाग ने ट्रायल संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक संघ के निर्देश पर जिले से महिला टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला खेल कार्यालय की तरफ से ट्रायल की तिथि घोषित की गई है। क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जिला स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित होगा। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही खेल पोशाक में आना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन समिति फ्लोर एक्सरसाइज, बैलेंस बीम और वॉल्ट में खिलाड़ियों की क्षमता, लचीलापन और संतुलन परखेगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम में शामिल किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिले में जिम्नास्टिक की काफी प्रतिभाएं हैं। ट्रायल के लिए स्कूलों और अकादमियों को सूचना दे दी गई है। सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील है कि वे समय से स्टेडियम पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed