{"_id":"63ac80bcd8bcd035f364f6c0","slug":"trees-will-not-be-more-than-five-meters-in-length-in-the-airport-area-kushinagar-news-gkp462469483","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एयरपोर्ट क्षेत्र में पांच मीटर से अधिक लंबाई के नहीं होंगे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एयरपोर्ट क्षेत्र में पांच मीटर से अधिक लंबाई के नहीं होंगे पेड़
विज्ञापन
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर एरोड्रम कमेटी व पर्यावरण प्र?
- फोटो : KUSHINAGAR
एयरपोर्ट क्षेत्र में पांच मीटर से अधिक लंबाई के नहीं होंगे पेड़
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर एरोड्रम कमेटी व पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई
पडरौना। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में एरोड्रम समिति की बैठक हुई। इस दौरान गैर-कानूनी रूप से विमान को जब्त करके किसी अलग गंतव्य पर ले जाने (प्लेन हाइजैक) की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपाय की चर्चा की गई। सुरक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुति देते हुए एरोड्रम कमेटी के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्लेन हाईजैक की स्थिति में आपातकालीन योजना के तहत अपनाए जाने वाले उपायों को बताया। आपातकालीन स्थिति में मीडिया प्रबंधन, नेगोसिएशन आदि के संदर्भ में चर्चा की गई।
इस दौरान एरोड्रम पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक के तहत एयरपोर्ट पर वाइल्ड लाइफ एक्टिविटी पर रोक के संदर्भ में चर्चा हुई। यह बताया गया कि सुरक्षित उड़ान के लिए एयरपोर्ट के आसपास बर्ड स्ट्राइक या वाइल्ड लाइफ एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए क्या-क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं। इसकी चर्चा के दौरान आसपास स्लॉटरिंग ना होने, आसपास कचरे का निस्तारण सही तरीके से करने, ऐसा कोई पदार्थ ना हो जिससे पक्षियां आकर्षित होकर फ्लाइंग जोन में प्रवेश कर सकें सहित कई बिंदुओं पर अधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में एयरपोर्ट आसपास निर्माण, भवन की ऊंचाइयों की सीमा के संदर्भ में कलर कोडिंग जोन मैपिंग के बारे में भी बताया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के लिए भूमि संबंधी सभी विवादों के निस्तारण का निर्देश दिया। एयरपोर्ट के आसपास पांच मीटर से अधिक ऊंचाई के पेड़ नहीं होने चाहिए। इस संबंध में डीएफओ को कार्रवाई का निर्देश डीएम ने दिया। विद्युत की समस्या, नेटवर्क की समस्या, पर्यटन विभाग का एयरपोर्ट परिसर में काउंटर, अग्निशमन विभाग में एंबुलेंस और मानव संसाधन में बढ़ोतरी की चर्चा भी अधिकारियों के बीच हुई। इसके बाद डीएम ने एयरपोर्ट का भ्रमण करके जानकारी ली।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, एयरपोर्ट निदेशक नरेंद्र रे, सुरक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, आपदा विशेषज्ञ रवि राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।