{"_id":"6ae5040c7b880bf82c0f59f9","slug":"trees-fall-due-to-strong-winds-power-supply-to-250-villages-affected-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-171289-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेज हवा से गिरे पेड़, 250 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेज हवा से गिरे पेड़, 250 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
- 32 उपकेंद्र चालू, पांच बिजली उपकेंद्रों से जुड़ी एक लाख की आबादी की आपूर्ति ठप
- पांच बिजली घरों की प्रभावित आपूर्ति को बहाल करने के लिए 10 टीमें पेट्रोलिंग में जुटीं
कसया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश के साथ तेज हवा चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां बिजली के तारों के संपर्क में आ गईं। इससे 250 गावों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
मौसम विभाग ने कुशीनगर में 30 और 31 अक्तूबर को बारिश व गरज-चमक की संभावना जताई है, जबकि दो नवंबर के बाद मौसम के अपेक्षाकृत साफ होने का अनुमान है। विद्युत सप्लाई के लिए जिले में कुल 37 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें से 32 उपकेंद्रों से आपूर्ति चालू है जबकि पांच उपकेंद्र फिलहाल बंद हैं। जिस पर पेड़ और डालियां बिजली की लाइनों पर गिरने से कई स्थानों पर फाल्ट हो गई है।
आपूर्ति बहाल करने के लिए पांच बिजली घरों से जुड़ी 10 टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं। टीमें लाइन पर गिरे पेड़, डालियों, क्षतिग्रस्त तारों और अन्य फाल्ट वाले स्थानों को चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त करने में जुटी हैं। हवा के कारण कसया क्षेत्र के कई मार्गों और खेतों के आसपास पेड़ व डालियां गिरने की सूचना है। जहां पेड़ बिजली की लाइन पर गिरे हैं, वहां सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद कर मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
पहले भी कसया, सोहसा मठिया, फाजिलनगर और आसपास के क्षेत्रों में आंधी के दौरान पेड़ों के बिजली लाइन पर गिरने से बड़े क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित होती रही है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता वाई पी सिंह ने बताया कि बारिश के वजह से जिले में 8 बिजली घर के 33 हजार विद्युत तार पर पेड़ की टहनियां गिरने से प्रभावित हो गया था। जिसमें 3 उपकेंद्र का सुबह 8 बजे तक पेट्रोलिंग कराकर सही करा दिया गया था बाकी पांच विद्युत उपकेंद्र चालू कराने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। इसके लिए 10 टीमें लगाई गई है।