फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tree fell on main line, supply to 50 villages stopped for 11 hours

Kushinagar News: मेन लाइन पर गिरा पेड़, 50 गांवों की 11 घंटे ठप रही आपूर्ति

Wed, 29 May 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on main line, supply to 50 villages stopped for 11 hours
कसया/टेकुआटार। क्षेत्र के सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 गांव के लोगों की बिजली आपूर्ति सोमवार की रात 11 घंटे तक ठप रही। रात को तेज हवा चलने के कारण तार टूटने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की बात जिम्मेदार बता रहे हैं। इसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र से सिकटिया, दुबौली, परवरपार, कुरमौटा, मंझरिया, रामनगर, महुई बुजुर्ग, सोहसा मठिया, बैदौली महुआडीह, परसौना बुजुर्ग, सहित करीब पचास गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार की रात 11 बजे तेज हवा के चलते फाल्ट और तार टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को लाइनमैनों ने खराबी को ठीक कर करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। अखिलेश ओझा, चतुर्गुण गिरी, शशिकांत ओझा, दिग्विजय शर्मा, रविशंकर पांडेय का कहना है कि रात में बिजली कटी तो शिकायत की गई। लेकिन खराबी को ठीक करने में 11 घंटे लग गए। विद्युत निगम के एसडीओ रामकोला बृजलाल ने बताया कि रात में तेज हवा के चलते मेन सप्लाई पर पेड़ टूट कर गिर गया था। पेड़ हटवा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली का पोल टूटने से आपूर्ति बाधित

सलेमगढ़। गांव के छावनी टोला में सोमवार की देर रात आई तेज हवा के बाद 11 हजार विद्युत सप्लाई का पोल और तार टूट कर गिर गया। इसकी वजह से रात से ही सलेमगढ़ बाजार, छावनी टोला, फोरलेन चौराहे पर विद्युत आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के संजय पटेल, प्रभुजी गुप्ता, सतीश गुप्ता, राधेश्याम पटेल ने कहा कि बिजली का पोल और तार टूटने से रात से ही बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी शिकायत करने के लिए निगम के अधिकारियों को फोन किया जा रहा है, लेकिन उनका फोन नहीं उठा रहा है। अभी तक बिजली आपूर्ति नहीं शुरू नहीं हो सकी है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। विद्युत उपकेंद्र तरयासुजान के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया इसके बारे में जानकारी नहीं है। पता कराकर टूटे तार को शीघ्र ही बदलवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed