फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former RTO Ajay handling the responsibility of observer at the Asian Games.

Kushinagar News: एशियन गेम्स में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व आरटीओ अजय

Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Former RTO Ajay handling the responsibility of observer at the Asian Games.
जोकवा बाजार (कुशीनगर)। कुशीनगर की मिट्टी में पली-बढ़ी प्रतिभा अब जापान की सरजमीं पर अपनी चमक बिखेर रही है। क्षेत्र के भेलया चंद्रौटा निवासी पूर्व आरटीओ और प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी एशियन गेम्स-2026 में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभाने जापान पहुंच चुके हैं। उनके जापान पहुंचने की खबर मिलते ही फाजिलनगर से लेकर कुशीनगर तक खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

फाजिलनगर की गलियों से जापान के अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक का यह सफर केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की लगन, परिश्रम और खेल के प्रति उनके जज्बे की कहानी है। जिस क्षेत्र में उन्होंने खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, उसी खेल जगत ने आज उन्हें हजारों किलोमीटर दूर एशिया के बड़े खेल आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचाया है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने उन्हें एशियन गेम्स-2026 में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जापान पहुंचकर अजय त्रिपाठी अब अपने अनुभव और खेलों के प्रति समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उनके सामने केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और कुशीनगर के फाजिलनगर की पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल गेम्स, साउथ एशियन गेम्स और खेलो इंडिया जैसे आयोजनों में तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाने के बाद अब एशियन गेम्स में ऑब्जर्वर की भूमिका तक पहुंचना उनके लंबे खेल सफर की महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed