फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tree and electric pole fell, death of Kotdar

हाटा नगर पालिका क्षेत्र की घटना

Thu, 12 Aug 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tree and electric pole fell, death of Kotdar
पेड़ और बिजली का पोल गिरा, कोटेदार की मौत
विज्ञापन

साइकिल से हाटा की ओर आ रहे थे कोटेदार जयश्री
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगरपालिका के पिपरा कपूर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे तार सहित पेड़ और पोल जमीन पर आ गया। पोल की चपेट आ जाने से कोटेदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कपूर निवासी 55 वर्षीय जयश्री पासवान कोटेदार थे। वह बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 11 बजे किसी कार्य से हाटा जा रहे थे। अभी वह साइकिल से कुछ दूर बढ़े ही थे कि सड़क के किनारे स्थित एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। यह देखकर जयश्री पासवान उससे बचने के लिए पीछे की ओर भागे, तब तक पोल उनके ऊपर आ गिरा। पोल की चपेट में आने से उनका सिर फट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें हाटा सीएचसी ले आए, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed