फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transport department buses passed through the bypass, passengers were troubled.

Kushinagar News: बाईपास होकर निकलीं परिवहन विभाग की बसें, परेशान रहे यात्री

Tue, 28 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Transport department buses passed through the bypass, passengers were troubled.
कसया। नगर में रूट डायवर्जन होने के चलते बसें रोडवेज बस स्टेशन तक नहीं आ पाई। जिससे यात्रियों को बैग समेत अन्य सामान लेकर करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक परेशान होना पड़ा। जिले में छठ महापर्व को लेकर नगर में बड़े वाहनों को प्रवेश वर्जित किया गया था। जिसके वजह से गुजरने वाले अधिकांश रोडवेज बसें बाइपास से निकल जाती है, जबकि स्टैंड पर यात्री इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोग और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अधिकांश चालक बाइपास पर ही यात्रियों को छोड़कर चले गए। वहां से करीब एक से डेढ़ किमी तक यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। बस स्टेशन तक बस नहीं पहुंचने से परिसर में भी यात्री परेशान दिखे। उन्हें बाईपास पर वाहनों से जाकर बस पकड़ना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के पडरौना मार्ग पर कसाड़ा चौक पर बैरिकेटिंग किया गया था वहां से सभी बड़े वहां नगर बाईपास हो हाइवे पर जा रहीं थी। उसी तरह सपहा मार्ग पर गोपालगढ़ और कुशीनगर जेटी बाबू तिराहे पर बैरिकेटिंग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह ट्रैफिक और पुलिस के तैनाती कर नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया। जिले से गुजरने वाले रोडवेज बसों की यह मनमानी लंबे समय तक चल रही है, लेकिन अभी तक परिवहन निगम के अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बिहार की ओर से रोजाना करीब 20 रोडवेज बसें गुजरते है, जिसमें शायद ही कोई बस रोडवेज स्टेशन पर आती हो। लंबी दूरी की बसों के चालक व परिचालक मनमानी तो कर ही रहे हैं। साथ ही लोकल बसें भी नगर से ज्यादा बाईपास आने जाने में रूचि रखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed