{"_id":"6726b21a5fc630e5b9059964","slug":"transport-corporations-arm-dies-after-slipping-and-falling-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-734704-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फिसलकर गिरने से परिवहन निगम के एआरएम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फिसलकर गिरने से परिवहन निगम के एआरएम की मौत
Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। राज्य सड़क परिवहन निगम पडरौना के एआरएम की फिसल कर गिरने से मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों सहित डिपो के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
पडरौना डिपो के एआरएम राकेश कुमार (59) वर्ष कसया रोडवेज स्टेशन भवन के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे कमरे में ही उनका पैर फिसल गया और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर स्टेशन प्रभारी प्रदीप कुमार व अन्य कर्मी पहुंचे और सीएचसी कसया ले गए। वहां के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्टेशन प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एआरएम राकेश कुमार मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे। उनकी तैनाती पडरौना डिपो में थी। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि एआरएम की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।