फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer burnt, power supply to 70 houses disrupted

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर जला, 70 घरों में बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 09 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, power supply to 70 houses disrupted
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के कोटवा बिजली घर के बलकुडिया उपकेंद्र में आने वाले पुरनहा बुजुर्ग में लगा 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार की दोपहर को धू-धू कर जल गया। ट्रांसफाॅर्मर जलने से करीब 70 घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है। ट्रांसफाॅर्मर जलने से बहुत समस्याएं हो रही है। ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत भी की गई है। इसकी क्षमता कम होने से यह समस्या हो रही है। जबतक ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता को नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक बिजली आपूर्ति ठीक नहीं होगी। गांव के अजीमुल्लाह अंसारी, मुन्ना अंसारी, आलम अंसारी, सुकुरुल्लाह अंसारी, मुख्तार अंसारी, अनवर अंसारी, कमरुद्दीन, उस्मान अंसारी, भोला गुप्ता, विजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने क्षमता वृद्धि कर ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed