{"_id":"64ab050b51e4e3671e034867","slug":"trains-barred-upto-2-hours-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1152-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर बिजली का तार टूटा, दो घंटे ठप रहा कप्तानगंज-थावे रूट पर ट्रेनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर बिजली का तार टूटा, दो घंटे ठप रहा कप्तानगंज-थावे रूट पर ट्रेनों का आवागमन
Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोरखपुर पाटलिपुत्र ट्रेन।संवाद
इधर से गुजर रही कई ट्रेनों को नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर रोका गया
यात्रियों को हुई परेशानी, एक घंटे देरी से पहुंचे रेलकर्मियों ने ठीक की खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलवे रूट पर रविवार को बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी वजह से दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खराबी ठीक होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
तरयासुजान और जलालपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर लगा बिजली का तार रविवार को सुबह करीब छह बजे टूट गया। इसकी जानकारी होने पर इस रूट की ट्रेनों को नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे रेलकर्मियों ने तार को ठीक कर 8:21 बजे रेलमार्ग का रूट बहाल किया।
तब तक गोरखपुर पाटलिपुत्र ट्रेन तमकुहीरोड, गोमतीनगर एक्सप्रेस तरयासुजान और थावे कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन जलालपुर स्टेशन पर रुकी रही। तार टूटने की जब जानकारी हुई तो गोमतीनगर से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उसे वहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन
इन ट्रेनों से अधिकांश लोग यूपी से बिहार या बिहार से यूपी में सुबह रोजमर्रा के कार्य से आते हैं। ट्रेनों के दो घंटे रुकने के कारण रेल यात्रियों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। क्योंकि इन स्टेशनों पर पानी तक नहीं मिल रहा था। टावर वैगन लेकर पहुंचे रेलकर्मियों ने एक घंटे प्रयास के बाद टूटे हुए तार को ठीक किया। इसके बाद 8:21 सभी ट्रेनें रवाना हुईं।
तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि तार को ठीक होने के बाद लाइन क्लियर की जानकारी मिली। इसके बाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को रवाना किया गया।