फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Training of polling personnel started, 28 personnel absent on the first day

Kushinagar News: मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, पहले दिन 28 कार्मिक अनुपस्थित

Wed, 24 Apr 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Training of polling personnel started, 28 personnel absent on the first day
पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर।
पडरौना। लोकसभा चुनाव के लिए नगर के उदित नरायण इंटर कॉलेज के 22 कमरों में मंगलवार को मतदान कार्मिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 1793 में से 28 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदानकर्मी को प्रशिक्षण के लिए बुधवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण में पीठासीन समेत अन्य मतदान कार्मिकों को ईवीएम से जुड़ी जानकारी के अलावा आयोग की तरफ से मिले निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण में 102 मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों को दायित्वों के अलावा प्रशिक्षण में मतदान सामग्री, ईवीएम, माकपोल, मशीन सील करना, वोटिंग क्लोज करना तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित मतदान प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने मतदान के दौरान ईवीएम में आई अचानक खराबी आदि के बारे में विस्तार से बताया। मंगलवार को हुए प्रशिक्षण में कुल 28 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित इन मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुधवार को बुलाया गया है। इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी राकेश कुमार, डीडीओ प्रतिमा मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, नीरज बंका, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed