फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   training for corona vaccine

ऑनलाइन पंजीकरण और कोरोना वैक्सीन के प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 15 Dec 2020 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
training for corona vaccine
ऑनलाइन पंजीकरण और कोरोना वैक्सीन के प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

वर्चुअल प्रशिक्षण में एमडी एनएचएम, अपर मुख्य सचिव सहित कई अफसर रहे मौजूद
एनआईसी में सीएमओ, डीआईओ, डीपीएम सहित कई लोग हुए सम्मिलित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना महामारी की वैक्सीन जनवरी में आने की संभावना जताई जा रही है। इसके टीकाकरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में आयोजित इस वर्चुअल प्रशिक्षण में सीएमओ, डीआईओ, एनएचएम के डीपीएम सहित कई लोग शामिल हुए।

मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चला। इसमें यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर मोहम्मद अब्बास आगा ने कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण, मैसेज भेजने और वैक्सीन मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय घई और अपर मुख्य सचिव हेल्थ अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना महामारी से बचाव और टीकाकरण के लिए शासन की तरफ से की जा रही तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनके अलावा एनएचएम की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय, यूूनीसेफ के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. प्रफुल्ल, सीएचएआई के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. बागची, एनएचएम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉ. वेदप्रकाश सहित कई अफसरों ने कोविन पोर्टल का कार्य पद्धति और कोविड के बारे में बताया। प्रशिक्षण में कसया और नेेबुआ नौरंगिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित सात मास्टर ट्रेनर, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर सत्यप्रकाश द्विवेदी, एनएचएम के डीपीएम सिद्धनाथ तिवारी के अलावा डाटा इंट्री ऑपरेटर, डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर इंचार्ज, जिला कोल्ड चेन हैंडलर सहित अन्य लोग शामिल थे। डीआईओ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कोरोना का टीका जनवरी में आने की संभावना जताई गई। मंगलवार को प्रशिक्षण सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed