{"_id":"652851517157ba23bc0a0d97","slug":"trainee-with-highest-marks-awarded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6020-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्वाधिक अंक पाने वाली प्रशिक्षु पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्वाधिक अंक पाने वाली प्रशिक्षु पुरस्कृत
Fri, 13 Oct 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें एनसीवीटी परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होता है। इसके लिए ईमानदारी के साथ नियमित प्रयास करना पड़ता है। इसके बाद राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रियंका गुप्ता व राम मिश्रा, राजकीय आईटीआई हाटा की रिया व अभिषेक, राजकीय आईटीआई सेवरही के आफताब आलम व रोहित पटेल, राजकीय आईटीआई कसया के पंचदेव मद्धेशिया व कुलदीप सिंह, राजकीय आईटीआई कसया (महिला) की कात्यानी शुक्ला व किरन यादव और राजकीय आईटीआई नौरंगिया के मुकेश पासवान और पूजा यादव को प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान एनपी प्रजापति, पारसनाथ प्रसाद, बृजेश कुमार, बीएम गुप्ता, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।