{"_id":"66ee365152e39b502007b476","slug":"trained-junior-engineers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-123480-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रशिक्षित किए गए जूनियर इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रशिक्षित किए गए जूनियर इंजीनियर
Sat, 21 Sep 2024 08:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
कसया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को एक होटल में जूनियर इंजीनियर व प्रोन्नत अभियंता सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें बेहतर उपभोक्ता सेवा व त्वरित कार्य निष्पादन के लिए जूनियर इंजीनियरों को प्रशिक्षित कर नई तकनीक पर दक्षतापूर्वक कार्य करने की जानकारी दी गई।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ईजिनियर जीबी पटेल ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के संवर्द्धन द्वारा विभाग की बेहतरी व बेहतर उपभोक्ता सेवा संगठन का उद्देश्य है। बेहतर सेवा कार्यों को संपन्न कराने के लिए आवश्यक मैन पॉवर, सामग्री व समय उपलब्ध कराने की मांग किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ईजिनियर अवधेश कुमार ने कहा कि सभी टीम भावना से कार्य कर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। सही बिल दें व उन्हें संतुष्ट करें। कार्य के दौरान आ रही समस्याओं का उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान करावें। प्रशिक्षण में ईजिनियर एके सिंह, ईजिनियर अशोक कुमार आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण का संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
इस दौरान मुन्ना कुमार, ईजिनियर राजाराम सागर, रवि प्रकाश, सर्वेश दूबे, प्रसून श्रीवास्तव, दिलीप मौर्या आदि मौजूद रहे।