फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   train

27 से प्रतिदिन चलेगी छपरा कचहरी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन

Fri, 15 Jan 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
train
कप्तानगंज-थावे रूट से होकर जाएगी, रेलवे बोर्ड ने समय सारिणी घोषित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर पूर्व में सप्ताह में तीन दिन चलने वाली छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 27 जनवरी से बदले हुए नाम व नंबर से (छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी) चलेगी। यही नहीं ट्रेन अब प्रतिदिन चलेगी। इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी घोषित कर दी है।
इस ट्रेन को लॉकडाउन से पहले भी प्रतिदिन चलाने की मांग की जा रही थी। रेलवे बोर्ड ने बीते सात जनवरी को इस ट्रेन के नियमित संचालन की मंजूरी दे दी। शुक्रवार को ट्रेन का नंबर और नाम बदलते हुए समय सारिणी घोषित कर दी गई। पहले छपरा कचहरी से चलने वाली इस ट्रेन का नम्बर 15114 था, जिसे बदल कर 05114 कर दिया गया है। लखनऊ से चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 15113 से बदल कर 05113 कर दिया गया है। पहले एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से छपरा कचहरी के लिए चलती थी। लेकिन अब यह गोमतीनगर-छपरा कचहरी के बीच चलेगी। घोषित समय सारिणी के अनुसार 05114 स्पेशल ट्रेन छपरा कचहरी से रोजाना 19.20 बजे से चलकर कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड में 22.35 बजे, दुदही में 22.51 बजे, पडरौना में 23.11 बजे, रामकोला में 23.31 बजे और कप्तानगंज में 00.05 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 05113 स्पेशल ट्रेन गोमतीनगर से रोजाना रात में 8.40 बजे से चलकर कप्तानगंज में अलसुबह 3.30 बजे, पडरौना में 4.08 बजे, दुदही में 4.28 बजे और तमकुहीरोड में 4.43 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने से नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, राहुल सोनी, नीरज वर्मा, लव जायसवाल, विनोद कुमार आदि ने खुशी जताई है। इस संबंध में तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक निखिल रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed