{"_id":"5f53814e8ebc3e6152350584","slug":"trail-done-by-landing-at-kushinagar-airport-kushinagar-news-gkp3643301149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर जहाज उतारकर किया गया ट्रायल सफल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर जहाज उतारकर किया गया ट्रायल सफल रहा
विज्ञापन
कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे स्टेट प्लेन की ड्रोन कैमरे से तस्वीरें ली गईं।
- फोटो : KUSHINAGAR
एयरपोर्ट पर जहाज उतारकर किया गया ट्रायल सफल रहा
कसया। निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी (स्वतंत्र प्रभार) निरीक्षण करने आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को एयरपोर्ट के रन-वे समेत अन्य व्यवस्थाओं का ट्रायल किया गया। यूपी सरकार के स्टेट प्लेन (बी क्राफ्ट किंग एयर 250) की लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने के बाद जहाज अपरन (पार्किंग एरिया) तक पहुंची।
पायलट प्रवीन किशोर ने स्टेट प्लेन को रन-वे से कई बार उड़ाने व उतारने का रिहर्सल भी किया। इस दौरान मौजूद टेक्निकल टीम ने अपरन से रन-वे तक प्लेन के उड़ान व उतरने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की। इस रिकार्डिंग को एयरपोर्ट के एटीसी बिल्डिंग में होने वाली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री के समक्ष दिखाया जाएगा।
इस दौरान जहाज के पायलट ने अपरन पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और राइटस के ज्वाइंट जनरल मैनेजर अनिल आशवानी व डीजीएम सूरज श्रीवास्तव से बातचीत के दौरान रन-वे को बेहतर बताते हुए एयरपोर्ट के मैंनटेंस को और बेहतर बनाने की जरूरत बताई। पायलट ने इस एयरपोर्ट के रनवे को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बताते हुए कहा कि इस पर बोइंग विमान से लेकर प्रत्येक तरह की जहाज उतर सकती है।