फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic police will handle the crowd in the city, there will be route diversion during idol immersion.

Kushinagar News: शहर की भीड़ संभालेगी यातायात पुलिस, प्रतिमा विसर्जन पर होगा रूट डायवर्जन

Wed, 01 Oct 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Traffic police will handle the crowd in the city, there will be route diversion during idol immersion.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शारदीय नवरात्र पर सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रखी गईं दुर्ग प्रतिमाओं के पट खुल गए हैं। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, लेकिन मेले में आए लोगों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस की तरफ से अभी तक रूट डायवर्जन नहीं किया गया है। यातायात पुलिस की तरफ से शहर में प्रतिमा विसर्जन के दिन रूट डायवर्जन करने की तैयारी है। इससे मेले में कार और बाइक सवार भीड़ में चले जाते हैं, जिससे पैदल घूमने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। हालांकि मेले में आए लोगों की सुरक्षा के लिए सभी पंडालों के पास पुलिसकर्मी तैनात हैं।
पडरौना शहर के सुभाष चौक, बावली चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, दरबार रोड और जटहां रोड पर सामान्य दिनों में भीड़ रहती है। मेला जैसे विशेष प्रयोजनों पर लोगों की भीड़ और बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात पुलिस की तरफ से न तो रूट डायवर्जन किया गया है, न ही शहर में कहीं अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ऐसे में मेला घूमने आए शहर के अलावा आसपास गांव के लोग बाइक या कार लेकर सीधे मेला के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। इससे मेला घूमने आए पैदल राहगीरों को परेशानी होने के साथ दुर्घटना की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस विभाग का कहना है कि शाम को लोगों की भीड़ देख वैसे भी बड़े वाहन जाने से परहेज करते हैं। हर चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं, जो भीड़ का आकलन कर उच्चाधिकारियों को सूचना देकर वाहनों को रोक देंगे। यही नहीं शहर में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कहीं भी अस्थायी पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है, जिससे वाहन चोरी न हों। इसके लिए साथ लेकर मेला जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना के अलावा कसया, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा, तमकुहीराज, तमकुहीरोड, फाजिलनगर जैसे शहर और कस्बों में भी न तो रूट डायवर्जन है, और नहीं पार्किंग स्थल बने हैं। इसके चलते वहां भी मेला में लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद इस तरह की समस्या हो सकती है। हालांकि पडरौना शहर में लोगों की सुरक्षा और मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी दुर्गा पंडाल के अलावा शहर के सुभाष चौक, बावली चौक, अंबे चौक, धर्मशाला रोड, बेलवा चुंगी, कोतवाली रोड, तिलक चौक, छावनी आदि मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात दिखे, जो मेला में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed