फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic lessons will be taught in basic schools

Kushinagar News: बेसिक स्कूलों में पढ़ाया जाएगा यातायात का पाठ

Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic lessons will be taught in basic schools
पडरौना। बेसिक स्कूलाें में नामांकित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के नियमाें को अंकित किया जाएगा। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमाें का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्हें इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालिज 2464 स्कूल हैं। इनमें करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय आने वाले बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। उन्हें यह संकल्प दिलाया जाएगा कि वे अपने अभिभावकों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। विद्यालयों के छात्र रैली भी निकालेंगे। यातायात सप्ताह, यातायात पखवाड़ा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों में यातायात के पुलिस कर्मी भी विद्यालय में जाकर उन्हें इसके बारे में जागरूक करेंगे। इसके पीछे उद्देश्य है कि भले ही इन विद्यालयों में छात्र बाइक न चलाते हो और सड़क पर कम निकलते हो, लेकिन इनकी शुरूआत से ही इसकी शिक्षा दी जाएगी तो वह जब तक बाइक व अन्य साधन का उपयोग करेंगे तो उन्हें इसकी बेहतर जानकारी होगी। साथ वह घर में अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल की दीवारों पर यातायात के नियम लिखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed