{"_id":"6ae8f9c1eff0fc084e01a82a","slug":"traffic-jam-from-subhash-chowk-to-bawli-chowk-commuters-face-inconvenience-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171547-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुभाष चौक से बावली चौक तक लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुभाष चौक से बावली चौक तक लगा जाम, राहगीर परेशान
विज्ञापन
पडरौना। यातायात माह के बावजूद शहर में जाम से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। सोमवार शाम सुभाष चौक से बावली चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
सोमवार शाम शहर के सुभाष चौक से बावली चौक तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मुख्य पश्चिमी गंडक नहर, बलुचहां, रामकोला और कप्तानगंज समेत अन्य स्थानों से आने-जाने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाष चौक पर पुलिसकर्मियों ने बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया। इसके बाद कुछ ही देर में आवागमन सुचारु हो सका।
यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार राय ने बताया कि त्योहारों की वजह से शहर में भीड़ बढ़ी है। शाम को बावली चौक से जाम लगा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन
जिले में एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ जागरूकता रैली निकालकर सुरक्षित यातायात का संदेश देती है।