{"_id":"69b5be626c32a411ed037ecf","slug":"traffic-disrupted-on-the-bhaisaha-ghat-pontoon-bridge-due-to-rising-water-levels-in-the-gandak-river-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156400-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक का जलस्तर बढ़ने से भैसहा घाट पीपा पुल पर आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक का जलस्तर बढ़ने से भैसहा घाट पीपा पुल पर आवागमन बाधित
Sun, 15 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से भैसहा घाट स्थित पीपा पुल पर आवागमन बाधित हो गया है। शनिवार को अचानक जलस्तर बढ़ने से पुल के आगे से नदी का पानी बहने लगा, जिसके चलते दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया। एहतियात के तौर पर इन वाहनों के गुजरने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
हालांकि, खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली और पैदल लोग पानी में उतरकर आवागमन कर रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से उतरने के बाद करीब 200 मीटर तक पानी में चलकर ऊंचे स्थान तक पहुंच रहे हैं। वहीं पैदल यात्री भी पानी में उतरकर किसी तरह नदी पार कर रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार यदि जलस्तर और बढ़ता है तो पुल को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त पीपा जोड़ने पड़ सकते हैं। वहीं पानी कम होने पर आवागमन को फिर से पूर्ववत शुरू कर दिया जाएगा।