फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic disrupted due to fallen trees

Kushinagar News: पेड़ों के गिरने से बाधित रहा आवागमन

Thu, 22 May 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted due to fallen trees
पडरौना। कुशीनगर जिले में बुधवार को सुबह करीब 9:50 बजे आए तूफान व बारिश में कई झोपड़ियां उड़ गईं, कई दीवाल गिर गए, पेड़ों के गिरने से आवगमन बाधित हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तूफान से चरिघरवा में झोपड़ी उड़ गई और दीवाल गिर गई। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

तूफान व बारिश के कारण पेड़ों की डाल टूट कर हाईटेंशन लाइन पर गिरने से बिजली सप्लाई बांधती हो गई। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर रामबाग, बदल छपरा गांव के समीप पेड़ गिरने से आधे घंटे तक आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मथौली नगर पंचायत सहित आस पास के गांवों के सड़कों पर पेड़ व बिजली का तार गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 सरदार भगत सिंह नगर के मथौली रामकोला पीच मार्ग पर व मठिया ऊर्फ अकटहा के सामने सड़क पर कदम का पेड़ उखड़ कर गिर गया। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीगंज बीएसएनल का टावर तेज हवा के झोंकों से झुक गया। दुकानों के आगे लगे कटरैन उड़ गए। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कुर्मी पट्टी से विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज और गिदहा को मिलने वाली 33 हजार विद्युत सप्लाई की मेन लाइन चक्रवात के चलते क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार को सुबह 9 बजे से सप्लाई बाधित है। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बाजार तथा आसपास के गांव में बुधवार सुबह तेज आंधी बारिश से कई पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed