{"_id":"63976bc56453727822653d5e","slug":"traders-should-not-panic-information-about-gst-will-be-given-kushinagar-news-gkp460633375","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: व्यापारी घबराएं नहीं, दी जाएगी जीएसटी के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: व्यापारी घबराएं नहीं, दी जाएगी जीएसटी के बारे में जानकारी
विज्ञापन
डीएम रमेश रंजन को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा।
- फोटो : KUSHINAGAR
व्यापारी घबराएं नहीं, दी जाएगी जीएसटी के बारे में जानकारी
- कलेक्ट्रेट में हुई व्यापार मंडल, जीएसटी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक
पडरौना। कर चोरी रोकने के लिए जीएसटी के अफसरों के छापे की कार्रवाई से व्यापारियों में पैदा हुए भय को दूर करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों सहित जीएसटी के अफसर और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने व्यापारियों को ढांढस बंधाया कि वे घबराएं नहीं। जीएसटी के अफसर कैंप लगाकर नियमों की जानकारी देंगे।
डीएम रमेश रंजन ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि अचानक हो रहे छापे से व्यापारियों में भय का माहौल है। एक साथ जीएसटी टीम के छापे से बाजार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी समाज की रीढ़ के समान होते हैं। उनके बीच इस प्रकार का भय पैदा न हो, इसके लिए डीएम से आवश्यक कदम उठाने का व्यापारियों ने आग्रह किया।
डीएम ने बताया कि व्यापारियों में जागरूकता बढ़े, इसके लिए जीएसटी की टीम कैंप लगाकर उन्हें व्यापार से संबंधित नियमों की जानकारी देगी। व्यापार मंडल के प्रतिनिधि क्षेत्र के व्यापारियों को उस कैंप में आने के लिए प्रोत्साहित करें। डीएम ने नगर पालिका व नगर पंचायत में कैंप आयोजित करने के लिए जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार को निर्देशित किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर को निर्देशित किया कि इस बारे में एक कैलेंडर बनाया जाए तथा कैलेंडर के अनुसार अधिकारियों की टीम नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कैंप लगाए। डीएम ने बताया कि व्यापार अच्छा काम है, लेकिन नियम कायदे के पालन के साथ व्यापार करना उससे भी अच्छा काम है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। इसे सकारात्मक रूप में ले। उन्होंने कहा कि पहले की कमियों को जीएसटी के माध्यम से सुधारा गया है। इसके बाद उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने समस्याओं का ज्ञापन डीएम को सौंपा। बैठक में सहायक कमिश्नर वाणिज्य कर डॉ. सुनील कुमार व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।