फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders angry over waterlogging demonstrated

Kushinagar News: जलभराव से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 07 Jul 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over waterlogging demonstrated
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर शनिवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चौराहे से गांव गिदहा चक बैरिया और गांव मुजहना को जाने वाली बड़ी नहर की पटरी जल भराव होने के विरोध में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार बाइक सवार, ई रिक्शा साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इधर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बगल में स्थित विद्यार्थी पीजी कालेज, विद्यार्थी इंटर कालेज, दुग्धेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय व छोटे बच्चों का स्कूल भी जगदीशपुर चौराहे पर हैं, जो इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं और सड़क पर चौराहे से लेकर लगभग 500 मीटर तक सड़क पर पानी भरे होने से बच्चों को स्कूल जाने-आने में परेशानी हो रही है। इसी तरह जगदीशपुर चौराहे से मुजहना जाने वाली सड़क पर चौराहे के पास ही पानी लग रहा है। वहीं जगदीशपुर चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के सामने पिपराइच कप्तानगंज मेन मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मेन रोड पर जलभराव हो गया है। जिससे बैंक कर्मचारियों, खाता धारकों एवं राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौराहे के रमेश सिंह, अंगद मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया, मंत्री प्रसाद, राजेश निषाद, हेमंत यादव, बिनोद चौधरी, वसीम अली, राजू प्रजापति, कमलेश शर्मा सहित आदि व्यापारियों ने प्रदर्शन कर चौराहे पर स्थित जल जमाव को हटाने की मांग की है ताकि दिक्कतों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed