फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders and villagers raised their problems in the Chaupal.

Kushinagar News: चौपाल में व्यापारियों और ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं

Wed, 09 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Traders and villagers raised their problems in the Chaupal.
सलेमगढ़। सलेमगढ़ के पठानी टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को देवरिया के सांसद ने चौपाल लगाई। व्यापारियों, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

चौपाल में गांव के लोगों ने बताया कि टोले में विद्युतीकरण कराया गया था, लेकिन बिजली के तार चोरी होने से आपूर्ति प्रभावित है। सांसद ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। व्यापारियों और ग्रामीणों ने सलेमगढ़ जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल स्तर तक उच्चीकृत कराने की मांग की। गांव के लक्ष्मीकांत पांडेय ने सलेमगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, मुकेश गुप्ता ने क्षेत्र में राष्ट्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने शिक्षामित्रों को स्थायी करने की मांग की। इसके अलावा चौपाल में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और क्षेत्र के विकास से जुड़े कई समस्याओं के समाधान की मांग की। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता केशव पांडेय, पूर्व प्रधान सुनील पांडेय, राजू पटेल उर्फ संजय पटेल, विशाल पटेल, अशोक तिवारी, आलोक गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed