फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The scope of Vishwakarma Shramik Samman Yojana has been expanded, with 14 new trades being added.

Kushinagar News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का दायरा बढ़ा, जुड़े 14 नए ट्रेड

Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The scope of Vishwakarma Shramik Samman Yojana has been expanded, with 14 new trades being added.
पडरौना/लक्ष्मीपुर। बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दायरा बढ़ा गया है। अब योजना में 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। योजना के लिए चयनित युवाओं को 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवा अपने रुचि और कौशल के मुताबिक से ट्रेड के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के मुताबिक, इस योजना के दूसरे चरण में पारंपरिक कारोबार के साथ बाजार की मांग के हिसाब से नए व रोजगार परक ट्रेडों को शामिल किया गया है। अब तक योजना के तहत 11 पारंपरिक ट्रेडों में ही प्रशिक्षण चल रहा था। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, मछुआरा, मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी और सौंदर्य वेलनेस आदि ट्रेडों को शामिल किया गया है। इन ट्रेडों में युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि बाजार के बदले स्वरूप के हिसाब से आधुनिक कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। इससे अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed