{"_id":"5750753d4f1c1b7d2810bacb","slug":"traders-also-burnt-an-effigy-of-so-l","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसओ का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसओ का पुतला जलाया
कुशीनगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल व्यापार मंडल के लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार (ब्यूरो)। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा बाजार में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल व्यापार मंडल के लोगों ने हनुमानगंज के एसओ का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के लोग आशीष मणि त्रिपाठी की अगुआई में सिंगहा बाजार में एकत्र हुए और एसओ हनुमानगंज जैसराज यादव के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
व्यापारियों ने एसओ का पुतला भी जलाया। इस दौरान आयोजित सभा में आशीष मणि ने कहा कि हनुमानगंज के वर्तमान एसओ विवादास्पद व्यक्ति हैं। कभी व्यापारियों पर लाठियां भांजने, कभी न्यायालय की अवमानना और कभी फरियादी के साथ उचित व्यवहार नहीं करने के आरोप उन पर लगते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही डीएम से मिलकर एसओ का तबादला अन्यत्र कराने की मांग की जाएगी। इसके पूर्व प्रदर्शनकारियों ने एसओ के खिलाफ नारे लगाते हुए पूरे बाजार में भ्रमण किया और बाद में चौराहे पर पहुंचकर एसओ का पुतला जलाया। इस दौरान सीताराम रौनियार, मिठाई लाल गुप्त, दुक्खी, विश्वनाथ गुप्त एवं मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।