{"_id":"582f3d2c4f1c1b5936901143","slug":"trader-deposited-change-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने जमा कराए फुटकर रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने जमा कराए फुटकर रुपये
kushinagar
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
मदद
- फोटो : santosh verma
पिपरा कनक। लाइन में लगने के बाद भी रुपया न मिलने से मायूस लौट रहे लोगों की मदद की लिए शुक्रवार को एक व्यापारी ने पूर्वांचल बैंक की समउर शाखा में 1.75 लाख रुपये के छोटे नोट जमा कराए। शाखा प्रबंधक ने इस व्यापारी के प्रति आभार जताया।
क्षेत्र के बिहार खुर्द निवासी बिल्डिंग मैटेरियल के विक्रेता सत्यानंद मिश्र के अनुसार छोटे नोट की कमी के चलते समउर बाजार शाखा से भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से लोगों के तमाम जरूरी कार्य रुक गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने शाखा प्रबंधक को 1.75 लाख रुपये जमा करने को दिया। इसमें सौ, पचास और 10 रुपये के भी नोट शामिल थे।