फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley crushes bike rider, angry people vandalize ambulance

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को कुचला, नाराज लोगों ने एंबुलेंस तोड़ा

Fri, 28 Nov 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushes bike rider, angry people vandalize ambulance
रोते मृतक के परिजन।
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव के निगापट्टी टोला में बृहस्पतिवार को सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से टैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने सड़क जाम कर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के लिए निजी एंबुलेंस बुलाई। नाराज लोगों ने पुलिस के सामने एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे कसया एसडीएम ने चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोगोंं ने जाम खत्म किया और शव पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।इस मामले में प्राथमिकी कसया थाने पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तरपट्टी कोरपटिया निवासी इरफान अंसारी (25) कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ निवासी अपने फूफा नसरूद्दीन अंसारी के इंतकाल होने पर बुधवार को आया था। बृहस्पतिवार को सुबह वार्ड नंबर आठ निवासी अपने फूफेरे भाई मेहताब अंसारी (22) के साथ सुबह फूफा की कब्र पर फातेहा पढ़ने के लिए बाइक से जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे अभी मैनपुर गांव के निगापट्टी टोला के प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इसमें मौके पर इरफान अंसारी की मौत हो गई, जबकि फूफेरा भाई मेहताब घायल हो गया। लोगों ने घायल को कसया सीएचसी पर पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। इरफान की मौत की जानकारी होने के बाद गांव के युवक पहुंचे और निगापट्टी-अभिनायकपुर मार्ग को जाम कर दिया। कुछ देर बाद कसया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस लोगों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। कुछ देर बाद एक निजी एंबुलेंस पुलिस ने बुलाया और शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन नाराज युवक उग्र हो गए और पुलिस के सामने एंबुलेंस के आगे का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया। मामला बढ़ता देख एसडीएम कसया, थानाध्यक्ष अभिवन मिश्रा पहुंचे और सड़क जाम किए लोगों से बात करने के बाद ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने शव पुलिस को सौंपा और सड़क जाम खत्म किया। सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक निगापट्टी-अभिनायकपुर मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया गया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



एक महीना पहले विदेश से कमाकर लौटा था इरफान

- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार युवक इरफान अंसारी (25) की मौत के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई, इरफान अपने तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक एक माह पूर्व ही सऊदी अरब से कमाकर घर लौटा था। ईद के बाद उसका निकाह होना था, लेकिन असमय काल के गाल में युवक समा गया। बाइक चलाते समय उसने हेलमेट नहीं लगाया था, अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed