{"_id":"67c7479cfb5ab2ea7605551f","slug":"tractor-trolley-collided-young-man-died-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133213-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मारी टक्कर, युवक की मौत
Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-सेवरही मार्ग स्थित गगलवां गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पुल पर सोमवार की रात करीब 11 बजे एक बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सामने से टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कर रही रहे थे, उसी दौरान घटना स्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक को एंबुलेंस से सीएचसी दुदही भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पडरौना कोतवाली थाना तिलक नगर निवासी समीर आलम (25) और रामकोला थाना क्षेत्र के निवासी विशाल राज मद्धेशिया (22) के साथ सेवरही एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे दुदही-सेवरही मार्ग स्थित गगलवां गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पुल पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर पुल पर गिर पड़े। आसपास के लोग अभी इन घायलों को अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि घटना स्थल पर बाइक चालक समीर की मौत हो गई।
कुछ देर बाद पहुंचे एंबुलेंस से मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल विशाल राज मद्धेशिया को दुदही सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस समीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तो घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक मिली। दोनों को कब्जे लेकर जांच की जा रही है।