{"_id":"6611ae33cca5c05077030a3f","slug":"tractor-overturns-after-hitting-pole-supply-to-15-villages-halted-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115132-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोल से टकराने के बाद पलटा ट्रैक्टर,15 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोल से टकराने के बाद पलटा ट्रैक्टर,15 गांवों की आपूर्ति ठप
Sun, 07 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे पर रजवतिया गांव के सामने तमकुही की तरफ ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर हाई टेंशन बिजली के पाेल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोल टूटने से 15 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक प्रभावित रही। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे ईंट लेकर ट्रैक्टर-ट्राली तमकुही की तरफ जा रही थी। हाईवे पर रजवटिया गांव के सामने ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि पोल जमीन पर गिर गया और ट्रैक्टर-टॉली पलट गई। संयोग ठीक था कि उस समय बिजली आपूर्ति नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। दुलदुलिया निवासी ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय संतोष घायल हो गए। इनका निजी अस्पताल में चल रहा है। बिजली कर्मियों ने दो घंटे प्रयास के बाद देर शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी।