फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor driver dies due to lightning

Kushinagar News: बिजली गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 04 Mar 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to lightning
हाटा। बिजली गिरने से ट्रैक्टर चालक की रविवार की रात घर के पास मौत हो गई। दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करने के लिए लेकर जाते समय पंचायत भवन के पास हादसा हुआ। तेज गरज चमक से घरों में मौजूद लोग सहम गए। इसकी वजह से ट्रैक्टर पर हाई टेंशन तार भी टूट कर गिर गया। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने बिजली कनेक्शन बंद कराने के बाद चालक को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के घोरटप भिसवा गांव निवासी 20 वर्षीय मुक्तेश्वर चौहान शाम को ट्रैक्टर लेकर दरवाजे पर जा रहे थे। अभी वह गांव के पंचायत भवन के पास पहुंचे थे कि बिजली गिरी और मुक्तेश्वर की मौत हो गई। गांव वाले जब पहुंचे तो ट्रैक्टर पर हाई टेंशन तार भी टूटकर गिरा था। इसकी जानकारी लोगों ने बिजली उपकेंद्र के जेई को दी। बिजली कटने के बाद लोग चालक को सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुक्तेश्वर पांच भाई थे, अपना निजी ट्रैक्टर चलाते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सीएचसी पर देर रात में गांव वालों की भीड़ जमी रही। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed