{"_id":"5d18f8ae8ebc3e3ccd74fd3d","slug":"tractor-driver-dead-in-road-accident-kushinagar-news-gkp312186952","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
कुबेरस्थान में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चालक छांगुर अंसारी की मौत हो गई। रोते बिलखते पर
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
खंहवार लक्ष्मीपुर मार्ग पर ट्रॉली की चपेट में आ गए
कुबेरस्थान। क्षेत्र के शुक्लपट्टी गांव के पश्चिम खंहवार लक्ष्मीपुर मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर घटना से चालक के घर कोहराम मच गया।
कुबेरस्थान क्षेत्र के खंहवार बकलोलही निवासी 46 वर्षीय छांगुर अंसारी क्षेत्र के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाते थे। रविवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर शुक्लपट्टी गांव के पश्चिम खंहवार लक्ष्मीपुर मार्ग से होकर अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच उन्हें लघुशंका महसूस हुई तो वह ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिया पर खड़ी कर नीचे उतर गए। पुलिया पर ढलान होने के कारण अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली आगे बढ़ने लगी। दौड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। जब लोग मौके पर जुटे, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, मौत की सूचना मिलते ही चालक के घर कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि चालक के परिवार में पत्नी रजिया के अलावा तीन शादीसुदा बेटे हैं, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। एसओ ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एसओ ने हादसे में घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल
तुर्कपट्टी। रविवार की शाम को तुर्कपट्टी क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे एसओ ने घायलों को सरकारी गाडी से सीएचसी कसया पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खरदर पुल के समीप स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले राजेश एवं दीपक बाइक से रूदवलिया से तुर्कपट्टी की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान बसडीला पांडेय बाजार में तुर्कपट्टी की तरफ से गुजरी ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित होकर टकरा गए और घायल हो गए। सूचना पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या तत्काल पहुंच गए। एसओ ने सरकारी गाड़ी से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लोगों ने एसओ के कार्यों की सराहना की।