फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor and Loader Engaged in Soil Excavation Seized

Kushinagar News: मिट्टी खोदाई कर रहे ट्रैक्टर और लोडर सीज

Fri, 05 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tractor and Loader Engaged in Soil Excavation Seized
कप्तानगंज। क्षेत्र के सोमली में 200 किसानों की 40 एकड़ जमीन पर हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद बुधवार की रात करीब नौ बजे खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी। इसकी जानकारी होते ही पहुंचे गांव के लोगों ने खोदाई कर रहे ट्रैक्टर और लोडर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और लोडर को सीज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोमली के जमींदार से गांव के लोगों ने वर्ष 1970 से 1974 तक करीब 200 किसानों ने जनक दुलारी से करीब 40 एकड़ भूमि खरीदी थी। किसान खेती करने लगे, लेकिन पूरी जमीन की वरासत किसी अन्य व्यक्ति के नाम से कर दी गई। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है। बुधवार कि रात करीब नौ बजे के खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी। मौके पर गांव के किसान पहुंच गए। किसानों को देखकर ट्रैक्टर और लोडर चालक भाग गए। गांव के लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने ट्रैक्टर और मिट्टी लोडर को सीज कर दिया। ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल, अनिल पांडेय, दिलीप कुमार, उपेंद्र सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिपाठी, अशोक पटेल, रविंदर सिंह, योगेंद्र सिंह, महेंद्र पटेल, मोथा प्रसाद, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंगद पटेल, लल्लन आदि ने कहा कि गलत तरीके से वरासत कराकर कुछ लोगों जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस खेत से मिट्टी निकालने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई आदेश नहीं लिया गया है। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के विरोध की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। ट्रैक्टर और मिट्टी लोडर को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed